*25 जुलाई को काला दिवस मनायेंगे शिक्षामित्र, बांह पर काली पट्टी बांध कर करेंगे शिक्षण कार्य, मुख्यमंत्री को भेजेंगे पोस्ट कार्ड*


*25 जुलाई को काला दिवस मनायेंगे शिक्षामित्र, बांह पर काली पट्टी बांध कर करेंगे शिक्षण कार्य, मुख्यमंत्री को भेजेंगे पोस्ट कार्ड*

अम्बेडकर नगर, शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा कि 25 जुलाई को जनपद के शिक्षामित्र काला दिवस के रूप में मनायेंगे। विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्ट कार्ड भेजा जाएगा। जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य, जिला महामंत्री, मोहम्मद मोसीर ख़ान, जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, जिला संरक्षक ‌अरूण कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष राम करन प्रजापति, सर्वेश कुमार, ब्लॉक महामंत्री राम अशीष वर्मा ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से 25 जुलाई को काला दिवस मनाने व बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करने की अपील किया। जिला अध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा कि जनपद में संचालित शिक्षामित्र संगठनों द्वारा गुटबाजी की भावना से ओत-प्रोत हो कर अलग अलग तरीके से कार्यक्रम किया जा रहा है। तथा 7 वर्षो से शिक्षामित्र हित में निर्णायक संघर्ष न करके चंदा का धंधा करने व शिक्षामित्रों को गुमराह कर बरगलाने का काम किया जा रहा है। शिक्षामित्र ऐसे संगठनों के बहकावे में न आवें शिक्षामित्र बरगलाने वाले संगठनों को सबक सिखाने का काम करें। जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने कहा शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर निरन्तर शिक्षामित्र हित में संघर्ष रत है। जिलाध्यक्ष राम चन्दर मौर्य ने जनपद के सभी शिक्षामित्रों से शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के साथ एक जुट होने की अपील किया है।

Popular posts from this blog

पहले से निर्मित पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल की दीवार के ऊपर बना दिया कामन सर्विस सेंटर का भवन* *कामन सर्विस सेंटर रूढ़ी के निर्माण में किया गया धन का बंदरबांट ,योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उड़ाया जा रहा है खुलेआम माखौल*

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने दी जानकारी*