नए भारत के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका
निराला साहित्य संवाद, अंबेडकर नगर , 20 सितंबर 2024। नए भारत के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका- जिलाधिकारी जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह (1 सितंबर से 30 दिसंबर 2024) एनीमिया (परीक्षण, उपचार एवं संवाद) आधारित कार्यशाला एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के उन्मुखीकरण गोष्टी कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उनसे संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर उनके कार्यों में आ रही समस्याओं के साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं सुझावों को एक एक कर गंभीरता के साथ सुना गया। इस अवसर पर कार्यकत्रियों/सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यकत्रियों को केंद्र संच...