शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने दी जानकारी*


 


शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने दी जानकारी* 


उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने संगठन के पदाधिकारियों के संयुक्त पोस्ट के द्वारा जानकारी देते हुए कहा हैं कि 18 जनवरी को कमेटी एवं संगठन के मध्य वार्ता के उपरांत शासन में शिक्षामित्र की मांगों से संबंधित प्रस्ताव भेजा जाना था, उसके संबंध में आज 30जनवरी 2024 दोपहर बाद निदेशालय पहुंचकर संबंधित  अधिकारी गणों से संगठन के पदाधिकारी द्वारा संपर्क किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शिक्षामित्रो के संबंध में सकारात्मक प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की पूरी संभावना है। साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि हमारी महत्वपूर्ण मांगों में से मानदेय वृद्धि एवं एक बार पुनः स्थानांतरण का अवसर दिए जाने की प्रबल संभावना है। संगठन ने शिक्षामित्रों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रिया से बचें और धैर्य बनाए रखें आगे जैसी भी स्थिति होंगी सबको अवगत कराया जायेगा। उपरोक्त सूचना जितेंद्र शाही प्रदेश अध्यक्ष,विश्वनाथ सिंह कुशवाहा

कार्यवाहक. प्रदेश अध्यक्ष ,उमेश कुमार पांडेय कार्यवाहक महामंत्री

एवं समस्त प्रदेश कार्यसमिति

आदर्श समायोजित शिक्षक /शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है।

Popular posts from this blog

*25 जुलाई को काला दिवस मनायेंगे शिक्षामित्र, बांह पर काली पट्टी बांध कर करेंगे शिक्षण कार्य, मुख्यमंत्री को भेजेंगे पोस्ट कार्ड*

पहले से निर्मित पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल की दीवार के ऊपर बना दिया कामन सर्विस सेंटर का भवन* *कामन सर्विस सेंटर रूढ़ी के निर्माण में किया गया धन का बंदरबांट ,योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उड़ाया जा रहा है खुलेआम माखौल*