Posts

बाल सेवा योजना पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Image
  बाल सम्प्रेक्षण गृह, अयोध्या में हुआ उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं निरीक्षण उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रेषित प्लान ऑफ एक्शन 2024-25 के अनुपालन में श्री राम सुलीन सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार  26-09-2024 को बाल सम्प्रेक्षण गृह, अयोध्या में उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं शेल्टर होम, अयोध्या, बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार गठित निरीक्षण समिति द्वारा किया गया। इस शिविर में श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, श्रीमती, ज्योत्सना मणि यदुवंशी, अपर सिविल जज, (सी०डि०) / ए०सी० जे०एम०, श्री अभिषेक सिंह, सिविल जज, जू०डि०/ जे०एम०, टाण्डा, प्रभारी अधीक्षक बाल सम्प्रेक्षण गृह, अयोध्या, जि०वि० से०प्रा० के कर्मचारी, पी०एल०वी एवं अन्य बाल अपचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुये श्री भारतेन्दु प्...

नए भारत के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका

Image
 निराला साहित्य संवाद, अंबेडकर नगर  , 20 सितंबर 2024।  नए भारत के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका- जिलाधिकारी जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह (1 सितंबर से 30 दिसंबर 2024) एनीमिया (परीक्षण, उपचार एवं संवाद) आधारित कार्यशाला एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के उन्मुखीकरण गोष्टी कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुई।          इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उनसे संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर पर उनके कार्यों में आ रही समस्याओं के साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं सुझावों को एक एक कर गंभीरता के साथ सुना गया। इस अवसर पर कार्यकत्रियों/सहायिकाओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यकत्रियों को केंद्र संच...

प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
  निराला साहित्य संवाद , अंबेडकर नगर 17 सितंबर 2024। प्रधानमंत्री के 74वें जन्मदिवस की शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भुवनेश्वर उड़ीसा राज्य में आयोजित एक बृहद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दिखाया गया।जनपद अंबेडकरनगर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रियंका सिंह रावत,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह,संबंधित अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत एक करोड़ पक्के आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जी द्वारा समस्त भारतवासियों को विश्वकर्मा जयंती तथा अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई दी गई। जिलाधिकारी ने जनपद की तरफ से प्रेरणा स्रोत माननीय प्रधानमंत्री जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी तथा इस उपलक्ष्य में उपस्थित सभी को मिष्ठान वितरित कराया गया। मान...

भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 35 वें प्रान्तीय खेलकूद समारोह का हुआ आयोजन

Image
निराला साहित्य संवाद, अंबेडकरनगर 16 सितम्बर 2024। विवेकानन्द शिशु कुञ्ज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एनटीपीसी टाण्डा में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 35 वें प्रान्तीय खेलकूद समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में एनटीपीसी टाण्डा के अधिशाषी निदेशक श्री अशेष कुमार चट्टोपाध्याय , मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक श्री रामजी सिंह , विशिष्ट अतिथि के रूप में सीतापुर सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक श्री सुरेश सिंह , साकेत सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक श्री अवरीश कुमार , एनटीपीसी टाण्डा के महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) श्री रजनीश खेतान, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी टांडा श्री अनुराग सिन्हा,श्री सच्चिदानंद पांडे  एवं विद्या भारती के पूर्ण कालिक संस्कृति बोध परियोजना के प्रमुख श्री उत्तम कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्रबन्धक श्री अखण्ड प्रताप सिंह ,अध्यक्ष श्री अंजनी कुमार वर्मा तथा विद्यालय के यशस्वी प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अम्बेडकर नगर संकुल के संकुल  प्रमुख श्री राज...

बुजुर्ग निशक्त असहाय जीवित महिला को दिखाया मृत, रूकवा दिया वृद्धा पेंशन**जिम्मेदारो ने हेराफेरी कर किया अजब-गजब कारनामा, जिंदा कों किया मुर्दा**अभिलेख में मृत बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने जिंदा होने का किया दावा जिलाधिकारी से लगाईं न्याय की गुहार*

Image
*बुजुर्ग निशक्त असहाय जीवित महिला को दिखाया मृत, रूकवा दिया वृद्धा पेंशन* *जिम्मेदारो ने हेराफेरी कर किया अजब-गजब कारनामा, जिंदा कों किया मुर्दा* *अभिलेख में मृत बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने जिंदा होने का किया दावा जिलाधिकारी से लगाईं न्याय की गुहार* अम्बेडकर नगर, आला पुर तहसील के विकास खंड राम नगर अन्तर्गत स्थिति ग्राम पंचायत रूढ़ी निवासिनी राजकुमारी पत्नी हौसिला कों ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर जीवित महिला को मृतक दिखा कर वृद्धा पेंशन रूकवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी ग्राम रूढ़ी की 64 वर्षीय बुजुर्ग, निशक्त, असहाय जीवित महिला है। जिन्हें पूर्व में शासन द्वारा वृद्धा पेंशन प्राप्त हो रही थी।17 अक्टूबर 2022 को ग्राम प्रधान रूढ़ी व जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से जीवित बुजुर्ग महिला राजकुमारी को सरकारी अभिलेख में सत्यापन के दौरान मृतक दिखा कर वृद्धा पेंशन रूकवा दिया गया। वृद्धा पेंशन बंद हो जाने के कारण बुजुर्ग, निशक्त पैरों से चलने में असमर्थ महिला परेशान व हैरान हैं। वृद्धा पेंशन बंद हो जाने के कारण बुजुर्ग निशक...

*12 सितंबर व 14 सितंबर 2024 को भारी वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी (येलो अलर्ट )जारी*निराला साहित्य

Image
*12 सितंबर  व 14 सितंबर 2024 को भारी वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी (येलो अलर्ट )जारी* निराला साहित्य संवाद, अंबेडकर नगर। दिनांक 11/09/24  मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक   12/09/24  एवं 14 /09/24 को भारी वर्षा और वज्रपात होने की चेतावनी (येलो अलर्ट )जारी की गई है। 👉 *आकाशीय बिजली से बचाएगा बहुउपयोगी दामिनी एप एवं सचेत एप, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें दामिनी ऐप एवं सचेत एप* 👉  *वज्रपात से बचाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी* डॉ0 सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी अंबेडकर नगर द्वारा  जनसामान्य से अपील करते हुए कहा है कि *खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने/वज्रपात की घटनाएं घटित होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं जिससे जनहानि एवं पशु हानि व मकान क्षति तथा व्यक्ति के घायल होने की घटनाए प्रायः होती हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि आकाशीय बिजली से बचने के उपायों को अपनाया जाय ताकि वज्रपात से जनहानि न होने पाये*।        उन्होंने कहा है कि जनसामान्य अपने मोबाइल में मौसम विज्ञान विभाग भारत सर...

पहले से निर्मित पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल की दीवार के ऊपर बना दिया कामन सर्विस सेंटर का भवन* *कामन सर्विस सेंटर रूढ़ी के निर्माण में किया गया धन का बंदरबांट ,योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उड़ाया जा रहा है खुलेआम माखौल*

Image
*पहले से निर्मित पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल की दीवार के ऊपर बना दिया कामन सर्विस सेंटर का भवन* *कामन सर्विस सेंटर रूढ़ी के निर्माण में किया गया धन का बंदरबांट ,योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उड़ाया जा रहा है खुलेआम माखौल* निराला साहित्य संवाद, अम्बेडकर नगर, विकास खंड राम नगर अंतर्गत स्थिति ग्राम पंचायत रूढ़ी के कामन सर्विस सेंटर के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर ग्राम प्रधान व सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर धन का बंदरबांट किया गया है। पहले से निर्मित पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल की दीवार के ही ऊपर कामन सर्विस सेंटर के भवन का निर्माण कर दिया गया है। तथा अवशेष धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया। ग्राम प्रधान व सम्बन्धित पंचायत अधिकारी के द्वारा मानकों की अनदेखी कर कामन सर्विस सेंटर के भवन कों ही पलीता लगा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं के कार्यों में हेराफेरी कर ग्राम पंचायत रूढ़ी में बिकास योजनाओं को पलीता लगाने काम किया गया है। यदि उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत रूढ़ी के वि...