बुजुर्ग निशक्त असहाय जीवित महिला को दिखाया मृत, रूकवा दिया वृद्धा पेंशन**जिम्मेदारो ने हेराफेरी कर किया अजब-गजब कारनामा, जिंदा कों किया मुर्दा**अभिलेख में मृत बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने जिंदा होने का किया दावा जिलाधिकारी से लगाईं न्याय की गुहार*

*बुजुर्ग निशक्त असहाय जीवित महिला को दिखाया मृत, रूकवा दिया वृद्धा पेंशन*


*जिम्मेदारो ने हेराफेरी कर किया अजब-गजब कारनामा, जिंदा कों किया मुर्दा*

*अभिलेख में मृत बुजुर्ग महिला राजकुमारी ने जिंदा होने का किया दावा जिलाधिकारी से लगाईं न्याय की गुहार*


अम्बेडकर नगर, आला पुर तहसील के विकास खंड राम नगर अन्तर्गत स्थिति ग्राम पंचायत रूढ़ी निवासिनी राजकुमारी पत्नी हौसिला कों ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर जीवित महिला को मृतक दिखा कर वृद्धा पेंशन रूकवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी ग्राम रूढ़ी की 64 वर्षीय बुजुर्ग, निशक्त, असहाय जीवित महिला है। जिन्हें पूर्व में शासन द्वारा वृद्धा पेंशन प्राप्त हो रही थी।17 अक्टूबर 2022 को ग्राम प्रधान रूढ़ी व जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत से जीवित बुजुर्ग महिला राजकुमारी को सरकारी अभिलेख में सत्यापन के दौरान मृतक दिखा कर वृद्धा पेंशन रूकवा दिया गया। वृद्धा पेंशन बंद हो जाने के कारण बुजुर्ग, निशक्त पैरों से चलने में असमर्थ महिला परेशान व हैरान हैं। वृद्धा पेंशन बंद हो जाने के कारण बुजुर्ग निशक्त असहाय जीवित महिला राजकुमारी दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। जीवित होने के बावजूद भी सरकारी अभिलेख में जिम्मेंदारो द्वारा मृतक दिखाने से हैरान व परेशान पीड़ित बुजुर्ग महिला ने जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से आनलाइन शिकायत दर्ज कराकर अपने आप को जीवित होने का दावा करते हुए, वृद्धा पेंशन दिलवाये जाने की मांग करते हुए, अभिलेखों हेराफेरी कर जिंदा कों मुर्दा दिखाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त, कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।

Popular posts from this blog

*25 जुलाई को काला दिवस मनायेंगे शिक्षामित्र, बांह पर काली पट्टी बांध कर करेंगे शिक्षण कार्य, मुख्यमंत्री को भेजेंगे पोस्ट कार्ड*

पहले से निर्मित पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल की दीवार के ऊपर बना दिया कामन सर्विस सेंटर का भवन* *कामन सर्विस सेंटर रूढ़ी के निर्माण में किया गया धन का बंदरबांट ,योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का उड़ाया जा रहा है खुलेआम माखौल*

शिक्षामित्रों के स्थानांतरण व मानदेय वृद्धि को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने दी जानकारी*